ENG vs AUS: इंग्लैंड का स्कोर दूसरे दिन 278/4, ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे; बेन डकेट शतक से चूके
AUS vs ENG Ashes 2023 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन गुरुवार (29 जून) को ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 416 रन पर सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने खेल समाप्त होने के समय चार विकेट पर 278 रन बना लिए थे। वह पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे है। कप्तान बेन स्टोक्स के साथ युवा स्टार हैरी ब्रूक नाबाद हैं।